पलामू, अप्रैल 8 -- झारखंड के पलामू में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के तरहसी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे कुएं में फेंक दिया गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया डूबने से मौत का मामला लग रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।क्या बोली पुलिस गांव के कुएं में नाबालिग का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो एक टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि नाबालिग की मौत कुएं में डूबने से हुए है, हालांकि, इस मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि नाबालिग के साथ रेप के बाद हत्या की गई है या डुबने से ही मौत हुई ...