पलामू, अप्रैल 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी से अवैध निकासी का मामला सामने आने के बाद पलामू कोषागार से भी अवैध निकासी के मामले की जांच कराई गई। प्रारंभिक तौर पर कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। पलामू के उपायुक्त समीरा एस ने हिन्दुस्तान को बताया कि मामले की जांच उन्होंने कराई है। पलामू में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि बोकारो और हजारीबाग कोषागार से अवैध निकासी का मामला लगातार बढ़ता जा रही है। पुलिस विभाग से संबंधित मामले को लेकर पलामू जिले भी सामाजिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई थी। पलामू के कोषागार पदाधिकारी सोमरा भगत ने बताया कि मामला प्रकाश में आने के बाद उपायुक्त के निर्देश पर जांच कर रिपोर्ट समर्पित कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.