पलामू, जून 13 -- झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर देर रात 'सिंघम' बने नजर आए। किशोर फिल्मी स्टाइल में पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में पहाड़ पर हो रहे अवैध खनन को लेकर रेड मारी। इस दौरान तीन टेलर और एक पोकलेन जप्त किये गये, जबकि इंटर स्टेट माइनिंग गिरोह का खुलासा हुआ। मंत्री के द्वारा अचानक कार्रवाई किए जाने से प्रशासनिक महकमा सकते में पड़ गया। खनन विभाग इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गया है।गांववालों को डराकर हो रहा था अवैध खनन मंत्री राधाकृष्ण किशोर के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि बटाने डैम रोड में गोसाईडीह और देवताही इलाके में पिछले दिनों मिट्टी मोरम का अवैध खनन करना वाला गैंग इन दिनों छतरपुर के देवगन-दीनादाग-रेंगनिया इलाके में सक्रिय है और ग्रामीणों को डरा धमका कर देर रात पहाड़ पर अवैध खनन करता है। रांची से ...