पलामू, अप्रैल 3 -- झारखंड के पलामू में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित पालिका बाजार के बरामदे में गुरूवार रात एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात में तीन अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया। मृतक की पहचान मेदिनीनगर के कांजी हाउस मोहल्ला निवासी 36 साल के समीर खलीफा उर्फ गुड्ड के रूप में हुई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इलाके की घेराबंदी कर छानबीन में जुटी है।सिर में मारी गोली पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि तीन अपराधी अचानक पालिका बाजार के बरामदे में पहुंचे और समीर खलीफा को निशाना बनाते हुए सामने से सर में एक गोली मार दी। इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए 5 से 6 राउंड आस पास फायरिंग भी की, जिससे पूरे ...