हजारीबाग, जुलाई 26 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। पलामू जिले के तरहसी स्थित सिलदिलिया 2 उच्च विद्यालय की गर्भवती शिक्षिका भारती पांडेय के साथ घटी हृदयविदारक घटना को लेकर हजारीबाग सहित पूरे झारखंड में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस घटना को लेकर विभिन्न संगठनों और आम नागरिकों में प्रशासन के खिलाफ उबाल देखा जा रहा है। झारखंड 2 शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ठाकुर ने इस घटना पर रोष प्रकट करते हुए इसे प्रशासनिक संवेदनहीनता, दोषपूर्ण कार्यालयी कार्य-संस्कृति और महिला कर्मियों के प्रति अमानवीय दृष्टिकोण का अत्यंत पीड़ादायक उदाहरण बताया है。

घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षिका ने अपनी विषम परिस्थिति को देखते हुए समय रहते शिशु देखभाल अवकाश के लिए विधिवत आवेदन दिया था। आरोप है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इस आवेदन...