पलामू, मई 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में ज्ञान भारतम मिशन के तहत पांडुलिपि विरासत के सर्वेक्षण, अभिलेखीकरण, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण कार्य के लिए स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। यह भी पढ़ें- ज्ञान की विरासत बचाने को प्रशासन सक्रिय, बनी रणनीतिकमेटी का गठन जिला स्तरीय टीम जिले में पांडुलिपि की खोज कर अभिलेखीकरण, संरक्षण और डिजिटलीकरण कार्य करेगी। इसके लिए पलामू उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक भी हो चुकी है। जिला स्तर पर 13 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस टीम के अध्यक्ष उपायुक्त स्वयं हैं। इसके अलावे जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी को सदस्य बनाया गया है। वहीं जिला खेल पदाधिकारी सह जिला संस्कृति नोडल पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी, सदस्य के रूप में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी संबंधित प...