पलामू, दिसम्बर 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू 15 दिसंबर से पैक्सों के माध्यम से धान की खरीददारी शुरू हुई है। इस वर्ष किसानों से धान खरीदने के लिए 63 पैक्स/व्यापार मंडल का चयन किया गया है। 10-12 पैक्स केंद्रों पर अभी तक धान की खरीददारी शुरू नहीं हो सका सका है। दो-तीन के अंदर जिन पैक्सों धान की खरीददारी शुरू हो जाने की संभावना है। कुछ पैक्सों में सुख्ती के नाम पर मनमाने ढंग किसानों से अधिक धान की मांग की जा रही है। अब तक जिले में 447 किसानों से 32 हजार क्विंटल धान की खरीददारी की गई है। किसानों के बेचे गए धान का पेमेंट की गति भी धीमी है। अभी तक 447 किसानों में से 105 किसानों का ही पेमेंट हो सका है। जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने बताया कि जो किसान धान बेच रहे है उनका डाटा फ्रीज होने में देरी हो रही हैं। इस कारण पेमेंट करने म...