पलामू, दिसम्बर 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में 15 दिसंबर से पैक्सों के माध्यम से धान की खरीददारी शुरू हुई है। इस वर्ष किसानों से धान खरीदने के लिए 63 पैक्स/व्यापार मंडल का चयन किया गया है। हालांकि 10-12 पैक्स स्थित धान केंद्रों पर अभी तक धान की खरीददारी शुरू नहीं हो सका सका है। जिन पैक्सों में धान क्रय केंद्र की शुरुआत नहीं हुई है वहां दो-तीन के अंदर की खरीददारी शुरू होने की संभावना है। कुछ पैक्सों में नमी अधिक होने की बात करते हुए मनमाने ढंग अधिक धान की मांग किसानों से की जा रही है। इसके कारण नाराजगी भी बढ़ रही है। अब तक जिले में 447 किसानों से 32 हजार क्विंटल धान की खरीददारी की गई है। बेचे गए धान के बदले किसानों भुगतान करने की गति अभी धीमी है। अभी तक 447 किसानों में 105 किसानों को ही भुगतान किया गया है। पलामू जिला खाद्य आपूर्...