पलामू, अगस्त 11 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू प्रमंडल में बिजली संकट के समाधान को लेकर झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विद्युत वितरण निगम के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए समस्याओं के तात्कालीक व स्थाई निदान के लिए पहल करने का निर्देश दिया। बैठक में अधिकारियों को पलामू पहुंचकर बिजली संकट की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। निर्देश के आलोक में विद्युत वितरण निगम के तीन वरीय अधिकारी सुधीर कुमार सिंह, प्रभात कुमार श्रीवास्तव और शुभांकर झा, 13 और 14 अगस्त 2026 को पलामू प्रमंडल का दो दिवसीय दौरा करेंगे। बैठक में विधायक संजय सिंह यादव, विधायक अनंत प्रताप देव और विधायक नरेश सिंह भी मौजूद थे। विद्युत वितरण निगम के मुख्य प्रबंध निदेशक के. श्रीनिवासन...