पलामू, मई 27 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू की प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने आगामी विभागय परीक्षा को मद्देनजर गिरिवर 2 हाई स्कूल का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने परीक्षा संचालन को पूरी तरह पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। आयुक्त ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता, पेयजल (डिस्पोजल के साथ ), बिजली, सी.सी.टी.वी., मेडिकल किट एवं बैठने की समुचित व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा कक्षों में पर्याप्त रोशनी एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभ...