मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- बोचहां। चौपार भारत गांव में सोमवार को झारखंड की पलामू पुलिस ने आरोपित किशोर राम के घर पर इश्तेहार चिपकाया है। एएसआई जितेंद्र उरॉव ने बताया कि किशोर राम पर स्पिरिट तस्करी का आरोप है। वह लंबे समय से फरार चल रहा है। उस पर पलामू जिले के पीपरा थाना में केस दर्ज है। बोचहां थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि पलामू पुलिस कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची थी। स्थानीय पुलिस रंजय कुमार के सहयोग से आरोपित के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.