रांची, जून 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। पलामू जिले के एक ही परिवार के पीड़ित मरीजों का हालचाल जानने और उनके इलाज की समीक्षा के लिए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को रिम्स ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री और अधिकारियों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। निर्देश दिया कि मरीजों के बेहतर उपचार के लिए विशेषज्ञों की समर्पित टीम गठित कर समन्वित इलाज सुनिश्चित किया जाए। जरूरत पड़ने पर देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से टेली-कंसल्टेशन लेने और आवश्यक होने पर समयबद्ध तरीके से रेफर करने के भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने दवाओं, जांच और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने देने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- पलामू हादसा : केमिकल, फॉरेंसिक और बिसर...