पलामू, जून 14 -- पलामू निवासी खलारी के पुलिस उपाधीक्षक को मिला सम्मान, गांव में खुशी विश्रामपुर, प्रतिनिधि। खेलारी के पुलिस उपाधीक्षक राम नारायण चौधरी(आरएन चौधरी) को सेवा काल के दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किए जाने पर गांव के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। आरएन चौधरी मूलतः विश्रामपुर थाने के सेवरा गांव के मूल निवासी हैं। उग्रवाद विरोधी अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए आरएन. चौधरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान रांची ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के हाथों मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...