लातेहार, जनवरी 2 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। पीटीआर अंतर्गत बेतला वन क्षेत्र के गाड़ी पीएफ क्षेत्र में वन विभाग द्वारा जेसीबी मशीन से कराए जा रहे डोभा निर्माण कार्य का स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए डोभा की खुदाई कर रही जेसीबी मशीन को बंद करा दिया। ग्रामीण मजदूरों का कहना है कि पीटीआर क्षेत्र के गरीब मजदूरों को रोजगार नहीं मिलने के कारण वे दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। ऐसे में वन विभाग द्वारा मजदूरों की बजाय जेसीबी मशीन से डोभा की खुदाई कराई जाना मजदूरों के हितों के खिलाफ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार ग्रामीणों को रोजगार देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर वन विभाग के कर्मी मशीनों का उपयोग कर मजदूरों के हक पर डाका डाल रहे हैं। इससे स्थानीय मजदूरों के समक्ष...