लातेहार, फरवरी 5 -- लातेहार, संवाददाता। पलामू टाइगर रिजर्व एरिया के पूर्वी वन क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर 40 महिलाओं को ब्यूटीशियन का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना था। कार्यक्रम के दौरान जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को लेकर भी अहम बातें रखी गईं। वक्ताओं ने बताया कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण न केवल पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अनिवार्य है। महिलाओं को दैनिक जीवन में जल संरक्षण, वनों की रक्षा और भूमि के सही उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीएफओ कुमार आशीष ने महिलाओं को संबोधित करते हु...