पलामू, अप्रैल 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में बिजली की सुगम और निर्बाध आपूर्ति के लिए लगाए गए पोल और तार कई जगहों पर जर्जर हो गया है। शहर से लेकर गांव तक कई चौराहों और गलियों में खड़े इलेक्ट्रिक पोल आवश्यकता से अधिक झुक गया है। पोल कभी भी टूटकर किसी की जान ले सकता है। मेदिनीनगर सिटी के साहित्य समाज (भारत माता) चौक से पुलिस लाइन रोड में कई पोल कमजोर हो चुके हैं। जिनपर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इसी तरह साहित्य समाज (भारत माता) चौक से जेल हाता चौक की ओर जाने वाली 11 केवी के आयरन पाइप पोल की जड़ें जंग लग जाने के कारण कमजोर हो गया है कभी भी पोल गिर सकता है। गायत्री मंदिर रोड में राजेंद्र नगर सुदना बाईपास जाने वाली गली में पोल कभी भी टूटकर गिरने के कगार पर है। इसके अलावा शहर के कई जगहों पर पोल कमजोर होकर झुक गया है। छतरपुर डिवीजन के अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.