पलामू, मई 28 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिले में ईद-उल-अजहा अर्थात बकरीद का त्योहार शनिवार को अकीदत, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह रहा। मेदिनीनगर सिटी समेत अन्य शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों व ईदगाह में बकरीद की विशेष नमाज अदा की गई। मेदिनीनगर शहर स्थित जामा मस्जिद, छोटी मस्जिद, नूरी मस्जिद, मदीना मस्जिद, मिल्लत मस्जिद, मस्जिद-ए-हेरा तथा मदरसा अहसनूल उलूम सहित विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी ने विशेष नमाज अदा की। छतरपुर, हुसैनाबाद, पांकी, चैनपुर, विश्रामपुर, हरिहरगंज, पाटन, नावाबाजार, ऊंटारी रोड, नौडीहा, सतबरवा, नीलांबर-पीतांबरपुर और हैदरनगर प्रखंडों की मस्जिदों में भी अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। बकरीद का त्योहार को लेकर प्रशासन की टीम भी सुबह से ही ...