पलामू, नवम्बर 24 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला कामगार कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को मेदिनीनगर स्थित श्रम अधीक्षक कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए नए लेबर कोड का विरोध किया गया। जिलाध्यक्ष ने इस क्रम में कहा कि कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज व झारखंड प्रदेश कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रदर्शन में मजदूरों ने एकजुटता दिखाई। मोदी सरकार ने नए लेबर कोड को किसान के हित में बता रही है परंतु इससे मजदूरों की नहीं बल्कि व्यवसायियों व उद्योगपतियों का भला होगा। विरोध प्रदर्शन में आलोक शर्मा, ललन कुमार, भोला चंद्रवंशी, संजय शुक्ला, हीरो सिंह, बच्चू मियां आदि विशेष रूप से शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...