पलामू, अप्रैल 26 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी का रविवार को विस्तार करते हुए अध्यक्ष बिमला कुमारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि सभी साथी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, जनहित की नीतियों और आम जनता की आवाज को गांव-गांव तक पहुंचाने में सभी पदाधिकारियों की अहम भूमिका होगी। उन्हे पूर्ण विश्वास है कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे, जिससे जिला संगठन और अधिक सशक्त होगा। बिमला कुमारी ने कहा कि नई टीम के साथ संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा, जिससे पार्टी की पकड़ जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी। सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि जन...