धनबाद, फरवरी 18 -- धनबाद ने पलामू को पांच विकेट से हराकर जेएससीए अंतर जिला अंडर-23 प्लेट टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। जीत के हीरो रहे राजा कुमार, जिन्होंने मुश्किल समय में 51 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली और धनबाद को जीत दिला दी। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रभात स्टेडियम मुगमा में मंगलवार को खेले गए ग्रुप ए के इस मैच में टॉस जीत कर धनबाद ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। स्पर्श राज के शानदार 62 रन की पारी के बावजूद पलामू की टीम 44.3 ओवरों में 142 रन पर आउट हो गई। आर्यन राज ने 22 और अभिनव कुमार ने 12 रन बनाए। धनबाद के लिए चंदन शर्मा ने 14, आर्यन पटेल ने 14, राजवीर सिंह ने 21 ओर मोहित राय ने 37 रन देते हुए दो-दो विकेट लिए। एकलव्य सिंह और स्पर्श त्यागी को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का...