पलामू, अप्रैल 4 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू संसदीय क्षेत्र के निवासियों को लंबे समय की प्रतीक्षा के बाद डालटनगंज एवं गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सेवा मिल गई है। ट्रेन के नियमित संचालन की स्वीकृति मिल गई। यह उपलब्धि क्षेत्र के सांसद विष्णु दयाल राम के लगातार प्रयासों का परिणाम है। धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (साप्ताहिक) ट्रेन संख्या 13379/13380, जो पहले स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही थी, अब स्थायी रूप से संचालित होगी। सांसद ने इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पत्राचार और व्यक्तिगत मुलाकात कर ट्रेन को नियमित करने का आग्रह किया था। उनकी पहल के बाद रेलवे बोर्ड ने इस पर मुहर लगा दी। इस सेवा के शुभारंभ के लिए 7 अप्रैल 2026 को प्रातः 4:30 बजे डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें सांसद...