पलामू, अप्रैल 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक)ने गुरुवार को मैट्रिक -2026 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष पलामू में 96.015 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल घोषित किये गए हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में 1.095 प्रतिशत अधिक छात्र-छात्राओं ने सफलता अर्जित किया है। इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में 33,884 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इसमें 32,534 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किये गए हैं। सफल होने वाले विद्यार्थियों में छात्र से अधिक छात्राओं की संख्या है। परीक्षा में 16705 छात्राएं और 15829 छात्र सफल हुए हैं। राज्य में जिले का परीक्षा परिणाम में पिछले साल की तरह आठवां स्थान ही रहा है। यह भी पढ़ें- JAC 10th Result 2026, jacresults.com: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, सिर्फ 1 क्लिक में करें चेक 19842 छा...