पलामू, जनवरी 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के 44 सरकारी स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण लड़कियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई लड़कियां जिनका स्कूल से घर नजदीक है, वे आपात स्थिति में घर चली जाती हैं या स्कूल में उपलब्ध कॉमन शौचालय का उपयोग करने को विवश होती हैं। मेदिनीनगर सिटी के शिवाला रोड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में उपलब्ध शौचालय, उपयोग करने के लायक नहीं है। इसके कारण छात्राएं प्रत्येक दिन परेशान होती है। शौचालय पूरी तरह से गंदा और जर्जर है। दरवाजा भी नहीं लगता है। इस स्कूल में करीब 40 छात्राएं हैं। स्कूल की चाहरदीवारी टूट जाने के कारण असमाजिक तत्व विद्यालय में प्रवेश कर शौचालय को गंदा कर देते हैं, जो उपयोग करने लायक नहीं है। छात्रा चांदनी कुमारी ने बताया कि शौचालय उपयोग करने लायक...