पलामू, मई 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के 25 स्कूलों में छह सीटर का गर्ल्स टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर निकाल दिया गया है। टेंडर फाइनल होते ही तीन माह के अंदर चयनित स्कूलों में गर्ल्स टॉयलेट और एक शौचालय (डब्लूसी) बनेगा। 25 स्कूलों में 75 लाख रुपए की लागत से टॉयलेट और डब्लूसी का निर्माण किया जाना है। चयनित एक स्कूल में 2.99 लाख रुपए की लागत से छह सीटर का गर्ल्स टॉयलेट और एक डब्लूसी का निर्माण किया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान के सहायक अभियंता निशांत कुमार ने बताया कि टेंडर प्रकाशित कर दिया गया है। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि दो जून और टेंडर खुलने का अंतिम तिथि तीन जून निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि टॉयलेट में पानी की व्यवस्था के लिए पांच सौ लीटर का सीनटेक भी लगाया जाएगा,उस सीनटेक को पाइप लाइन के माध्मम से स्कूल...