पलामू, जुलाई 20 -- मेदिननीगर, प्रतिनिधि। पलामू में 243 अयोग्य राशन कार्डधारियों ने अपना राशन कार्ड सरेंडर कर दिया है। जिला आपूर्ति विभाग ने जून माह में पत्र जारी किया गया था कि जो राशन कार्डधारी अयोग्य है वैसे लाभुक अपने राशन कार्ड का सरेंडर 30 जून तक स्वत: कर दें। अन्यथा जांच में अयोग्य पाए जाने पर जब से राशन का उठाव किया है, तब से बाजार दर पर उपलब्ध राशन की राशि समेत ब्याज की वसूली की जाएगी। जिले में 30 जून तक 243 अयोग्य राशन कार्डधारियों ने अपने राशन कार्ड का सरेंडर किया है। पलामू जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास बताया कि जिले में फिलहाल चार लाख 62 हजार राशन कार्ड है, इसके तहत सभी तरह के राशन कार्ड के करीब चार लाख 60 हजार सदस्य जुड़े हैं। अभी भी जो अयोग्य राशन कार्डधारी है और अगर किसी कारण से राशन कार्ड का सरेंडर नहीं किया है तो...