पलामू, दिसम्बर 7 -- मेदिनीनगर। सालों भर भरपूर पानी रहने वाले पलामू जिले के 12 जलाशयों में 22 लाख मत्स्य अंगुलिकाएं छोड़ने का कार्य प्रारंभ हो गया है। मुख्य रूप से रोहू, मृगल, कतला और ग्रास कार्प मछलियों की प्रजाति जलाशयों में छोड़े जा रहे हैं। इन मछलियों के बड़े होने के बाद कोई भी व्यक्ति इसे मार कर उपभोग कर सकता है। इसका व्यवसायिक उपयोग के लिए संबंधित कमेटी को जिला मत्स्य कार्यालय में पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। पलामू जिला मत्स्य पदाधिकारी मो कमरुजम्मा ने बताया कि जलाशय विकास योजना के अंतर्गत पलामू जिला के कुल 12 सार्वजनिक जलाशयों में आम लोगों के उपायोग के लिए 22 लाख मत्स्य अंगुलिका डाला जा रहा है। मत्स्य अंगुलिका की खरीदारी भी पलामू जिला के वैसे मत्स्य कृषक से की जा रही है जिन्होंने मत्स्य विभाग से तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त...