पलामू, अगस्त 26 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। शिक्षा विभाग की गतिविधियों की मंगलवार को गहन समीक्षा करते हुए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अधिकारियों को छात्र उपस्थिति में सुधार लाने, नामांकन गैप कम करने, आधार एवं अपार आईडी निर्माण में तेजी लाने तथा छात्रवृत्ति के लंबित आवेदनों का शीघ्र सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सुचारू मॉनिटरिंग उन्होंने विद्यालय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने पर जोर दिया। समाहरणालय सभागार में हुई बैठक में छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति, छात्र नामांकन, आधार एवं अपार, शून्य नामांकन वाले विद्यालय, ईवीवी पोर्टल पर रेल परफॉर्मेंस, एसएमसी पुनर्गठन, शिक्षक प्रोफाइल एवं मॉड्यूल तथा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की समीक्षा की गई। जुलाई 2026 में पलामू में छात्रों की औसत उपस...