सिमडेगा, अप्रैल 6 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विश्वनाथ ओझा का सोमवार की शाम 6:30 में मेदिनीनगर के जेलहाता स्थित आवास पर निधन हो गया। करीब 84 वर्षीय डॉ ओझा पिछले कुछ महीने से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन से तीन पुत्रों एनटीपीसी के महाप्रबंधक संजय ओझा और चिकित्सक डॉ सुशील ओझा और निखिल विजय ओझा सहित पूरा परिवार शोक में डूब गया है। पलामू सदर अस्पताल में लंबे समय तक सेवा देने के बाद वे अपने आवासीय परिसर में पलामू और अन्य क्षेत्र से आने वाले मरीजों का इलाज करते थे। उनके निधन से पलामू के चिकित्सा जगत में खालीपन पैदा हो गया है। ऋत्विक परिवार के संरक्षक डॉ अरुण शुक्ला, रजनीकांत पांडेय, विभाकर पांडेय आदि डॉ विश्वनाथ ओझा के आवास पर पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार को ढाढस बंधाने में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.