पलामू, मई 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पुराना कैंपस के समीप शनिवार की रात में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सह चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई है। मृतक के पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र की कल्याणपुर निवासी राजेंद्र चौधरी के 21 वर्षीय पुत्र भोला चौधरी के रूप में की गई है। मृतक के पिता राजेंद्र चौधरी ने बताया शनिवार को दिन में भोला चौधरी, गढ़वा जिले के डंडा गांव निवासी रिश्तेदार के घर गया था। शनिवार की देर शाम करीब 8:30 बजे बाइक से वह घर लौट रहा था। गढ़वा जिला डंडा थाना क्षेत्र के कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पुराना कैंपस के समीप तेज गति से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बाद...