पलामू, मार्च 11 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के विभिन्न प्रखंड में बुधवार को विश्व प्लंबर दिवस मनाया गया। प्रखंडों में कार्यक्रम कर प्लंबरों को टूल किट व शॉल देकर सम्मानित किया गया। जल महोत्सव के तहत बुधवार को पलामू जिले के विभिन्न प्रखंड में विश्व प्लंबर दिवस मनाया गया। प्रखंड प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्लंबरों को टूल किट देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने तथा पाइपलाइन के रख-रखाव में प्लंबरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जल जीवन मिशन की सफलता में वे एक मजबूत कड़ी हैं। 8 मार्च से शुरू हुआ जल महोत्सव 22 मार्च को विश्व जल दिवस तक चलेगा। इस दौरान जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल और स्व...