पलामू के पीएमश्री हाई स्कूलों में होगा मॉडल यूथ ग्राम सभा
पलामू, सितम्बर 4 -- पलामू के पीएमश्री हाई स्कूलों में होगा मॉडल यूथ ग्राम सभा मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के 27 पीएमश्री स्कूलों में से 24 हाई स्कूल एवं प्लस-2 हाई स्कूलों में 1 और 3 अक्तूबर को स्कूल स्तर पर मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर शिक्षा विभाग ने संबंधित विद्यालयों को तैयारी और आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले के तीन पीएम श्री स्कूल, मध्य विद्यालय स्तर के हैं, इसलिए वहां यह कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ मनोज मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संबंधित स्कूलों के साथ ऑनलाइन बैठक हो चुकी है। विद्यालयों को आयोजन की प्रक्रिया और गाइडलाइन की जानकारी देने के साथ आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है। प्रत्येक विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.