पलामू, जुलाई 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के पांच प्रखंडों में स्कूलों से बाहर रहने वाले बच्चों के लिए स्पेशल अभियान (एनरोलमेंट ड्राइव) शुरू किया गया है। पांच प्रखंडों के 427 स्कूलों में चलाया जा रहा है। जिन पांच प्रखंडों में स्पेशल एनरोलमेंट ड्राइव चलाया जा रहा है, इसमें पांकी, पाटन, मनातू और नावाबाजार शामिल है। डहर एप्प के ड्राप बॉक्स में इन प्रखंडों में काफी संख्या में बच्चे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के यू-डायस में जो बच्चे थे,उसमें चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अगली कक्षा में नामांकित नहीं हो पाए हैं। इन बच्चों को शिक्षा विभाग स्पेशल एनरोलमेंट ड्राइव के माध्यम से सर्वे कर स्कूल से बाहर रहने वाले बच्चों को चिह्नित किये गए। 427 स्कूलों में बच्चों को दाखिला कराया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीओ अंबुजा पांडेय ने बताया कि सात सित...