पलामू, जुलाई 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने पलामू जिले के बसौरा स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान किया है। इसके लिए जीईसी इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर फाउंडेशन की स्थापना कर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के लिए सेक्शन-8 कंपनी की स्थापना करने के उद्देश्य से बसौरा स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में सोमवार को एक दिवसीय कार्यशाला कर प्रक्रिया तेज की गई। कार्यशाला में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के के लिए जरूरी इकाई सेक्शन 8 कंपनी की स्थापना, उसके कार्य प्रणाली आदि विषयों पर कार्यशाला में विस्तार से चर्चा हुई। कंपनी सेक्रेटरी चंदन कुमार झा ने सेक्शन-8 के बारे में कार्यशाला में विस्तार से बताया। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना और अगले पांच वर्षों तक इसके संचा...