पलामू, मार्च 7 -- विश्रामपुर। अवैध उत्खनन की लगातार मिल रही सूचना के आलोक में रेहला थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मेदिनीनगर सदर एसडीएम सुलोचना मीणा व विश्रामपुर अंचलाधिकारी राकेश तिवारी ने अवैध बालू लदा हुआ तीन ट्रैक्टर जब्त किया है। तीनों ट्रैक्टर को अग्रेतर कार्रवाई के लिए रेहला थाने को सुपुर्द किया गया है। रेहला के थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि जब्त तीनों ट्रैक्टर के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भी सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.