पलामू, फरवरी 25 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड सरकार के वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में पलामू के प्रसिद्ध कुंदरी लाह बगान के जीर्णोद्धार का प्रावधान किया गया है। अमानत बराज निर्माण की बाधा को दूर कर इसे उपयोगी बनाने, सतबरवा के मलय डैम का भी पर्यटन की दृष्टि से विकास करने का प्रावधान किया गया है। पलामू के छतरपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रदेश के वित्त मंत्री ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा में बजट पेश करते हुए लघु वन पदार्थ उन्नयन योजना के तहत पलामू वन प्रमंडल के कुंदरी लाह फार्म का जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य किए जाने का प्रावधान किया है। इससे लाह उत्पादन में वृद्धि हो सकेगी। स्थानीय ग्रामीणों को आय के साथ-साथ रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। सतबरवा प्रखंड के मलय डैम परिसर में पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए भी प्रावधान किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.