पलामू, मई 4 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पलामू जिले के कई सक्रिय नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देते हुए संगठन को सशक्त करने का प्रयास तेज किया गया है। इससे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सह झारखंड प्रभारी के. राजू के मार्गदर्शन में इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया है। पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, वरीय कांग्रेस नेता सह हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य हृदयानंद मिश्रा, पलामू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला और बिट्टू पाठक, हृषिकेश सिंह आदि को जिम्मेवारी सौंपी गई है। केएन त्रिपाठी को प्रदेश कैंपेन कमेटी में शामिल किया गया है। हृदयानंद मिश्रा को झारखंड प्रदेश समन्वयक समिति का सदस्य बनाया गया है। चंद्रशेखर शुक्ला को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। बिट्टू प...