पलामू, जनवरी 29 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। केंद्रीय आम बजट-2026-27 को लेकर पलामू की गृहणियों को भी काफी अपेक्षाएं हैं। महिलाओं ने कहा कि किचन का बजट लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बजट इकोनोमी बना रहे। इस दिशा में कड़े कानूनी प्रावधान करने की जरूरत है। किराना सामान की महंगाई को नियंत्रित रखने और रसोई गैस की कीमत में कमी लाने की जरूरत है। इससे मध्यम वर्ग के परिवार को असहज स्थिति में जाने से रोक पाना संभव हो सकेगा। शिक्षा को लेकर भी बेहतर पहल करने की जरूरत है ताकि मध्यम आय वर्ग का परिवार अपने बच्चे को बेहतर शिक्षा सुनिश्चित कर सकें। महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक सहयोग की पहल करने की आवश्यकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.