पलामू किला परिसर के सीमेंटेड बेंचों को तोड़ दिए जाने से पर्यटकों को हो रही परेशानी
लातेहार, मई 19 -- बेतला, प्रतिनिधि। पर्यटकों की सुविधा के लिए पलामू किला परिसर में बीते वर्ष तत्कालीन ईडीसी बेतला द्वारा स्थापित सीमेंटेड बेंचों को गतदिनों अज्ञात शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। इससे किला भ्रमण करने वाले पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पर्यटकों पर प्रभाव खासकर दूर-दराज से आनेवाले बुजुर्ग, बच्चे, दिव्यांग और महिला पर्यटक विशेष रूप से प्रभावित हैं। मालूम हो कि पर्यटकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने की दृष्टि से वर्ष 2025 ई में ईडीसी ने दोनों पलामू किला (नया और पुराना) परिसर में जरूरी के जगहों में सीमेंटेड बेंच लगवाए थे। जिससे पर्यटकों को उसपर बैठने-विश्राम करने में काफी सहूलियत होती थी।
ग्रामीणों की चिंता पर अब उन बेंचों को तोड़ दिए जाने से पर्यटकों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं आसपास के ग्रामीणों ने इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.