पलामू, फरवरी 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी ने अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। सोमवार दोपहर पुलिस एसपी ने अपने आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना साझा करते हुए बताया कि 7061147269 नंबर से उनके नाम पर फर्जी अकाउंट बनाया गया है। इस नंबर के माध्यम से लोगों से संपर्क साधा जा रहा है। एसपी ने स्पष्ट किया कि यह नंबर उनका नहीं है और इससे आने वाले किसी भी संदेश या कॉल पर विश्वास न करें।इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय, उपायुक्त, डीआईजी पलामू समेत अन्य वरीय पुलिस अधिकारियों और सिविल प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं और संदिग्ध...