पलामू, जुलाई 1 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल बुधवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर पलामू प्रमंडल के औद्योगिक, पर्यटन और आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की। यह भी पढ़ें- प्रत्येक तीन माह में राज्यस्तरीय औद्योगिक समीक्षा बैठक हो : चैंबरप्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पलामू चैंबर के अध्यक्ष आनंद शंकर ने किया। बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि पलामू प्रमंडल भौगोलिक दृष्टि से झारखंड का महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जिसकी सीमाएं छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़ी हैं। मेदिनीनगर जिला व प्रमंडल का मुख्यालय होने के बावजूद यहां के औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग स्थापना के लिए भूमि नहीं बची...