पलामू, अप्रैल 23 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर लोगों को गुमराह करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आम नागरिकों और अधिकारियों को सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों ने उपायुक्त के नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए व्हाट्सएप पर फर्जी अकाउंट बनाया गया है। इस प्रोफाइल के जरिए विभिन्न पदाधिकारियों एवं आम लोगों को संदेश भेजे जा रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। आशंका जताई जा रही है कि इसके माध्यम से लोगों से निजी या आर्थिक जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा सकती है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप या सोशल मीडिया संदेश पर भरोसा न करें। किसी भी प्रकार की गोपनीय या आर्थिक जानकारी साझ...