आरा, मार्च 14 -- -कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में शनिवार की सुबह हुई घटना -दो दिन पूर्व दो पक्षों का झगड़ा सुलझाने के विवाद हत्या करने की आशंका -वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से तफ्तीश में जुटी पुलिस -फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची, घटनास्थल से एकत्रित किया महत्वपूर्ण साक्ष्य इकट्ठा -तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ आरा/बड़हरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में शनिवार की सुबह घर के बाहर पलानी में सो रहे एक युवा किसान की गोली मार हत्या कर दी गई। युवक की बायीं ओर कनपट्टी में गोली मारी गई थी, जो आर-पार हो गई है। मृत किसान सोहरा गांव निवासी प्रभुनाथ प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर कुमार थे। वह गांव में ही खेती-बाड़ी करते थे। वारदात सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है। हालांकि ...