छपरा, जून 19 -- दाउदपुर(मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर अचानक एक पलानीनुमा मकान में आग लग गई। इस घटना में मोटर पंप, पंखा, चौकी, चारपाई, सरसों, कपड़े समेत घर में रखा अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित वीरेश महतो ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य दूसरे घर पर थे।

आग बुझाने की कोशिश इस दौरान ग्रामीणों ने फोन कर पलानी में आग लगने की सूचना दी। जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और घर में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। घटना के बाद परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर दाउदपुर थाना से दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। पीड़ित ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना से परिवार को भारी आ...