हजारीबाग, मार्च 28 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र पलांडू में रामनवमी मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रौशन लाल चौधरी,विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कौलेश्वर गंझू, आंगो पंचायत मुखिया निलम मिंज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रौशन लाल चौधरी एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा विधिवत फीता काट कर किया गया। मेले में तलसवार पंचायत एवं आंगो पंचायत के दर्जनों गांव सदबहिया, टिकरीटांड, कोयलंग, लमकीटांड़ , परेवातरी, निमियांटोला, बगाही, दीपदहा, पतरा, सोहादी, कुन्दरु, चेलंगदाग, झिकझोर, आंगो, अम्बाटोला, बरतुआ, लुकैइया, सिंगारसरय सहित दर्जन भर से अधिक अखाड़ों के लोग शामिल हुए। सभी अखाड़ों से पहुंचे रामभक्तों ने जय श्री राम क...