फरीदाबाद, अप्रैल 22 -- पलवल, अजित कुमार। जिले में हैप्पी कार्ड वितरण शुरू हो गया है। जिन लाभार्थियों को मोबाइल पर संदेश मिला है, वे पलवल बस स्टैंड से अपना कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। रोडवेज महाप्रबंधक जितेंद्र यादव ने कहा कि कार्ड लेते समय जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हरियाणा रोडवेज बसों में एक साल में 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है। एक लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवार इसके पात्र हैं। यह योजना गरीब परिवारों को सस्ती परिवहन सुविधा देने के लिए चलाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...