पलवल में सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, कारोबारी पर हथौड़े और डंडों से हमला
पलवल, मई 21 -- हरियाणा के पलवल में कैंप थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कारोबारी को रेलवे फाटक के पास घेरकर हथौड़ों, डंडों और कट्टे से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल हथियार, गाड़ी और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बसंत विहार कॉलोनी निवासी सिकंदर डागर ने कैंप थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। सिकंदर ने बताया कि बस अड्डा क्षेत्र में 'डागर ट्रेलर्स' के नाम से उसकी दुकान है। 19 मई की सुबह करीब पौने आठ बजे वह अपनी गाड़ी से दुकान जा रहा था। इसी दौरान रेलवे फाटक के पास एक स्विफ्ट कार ने उसकी गाड़ी रोक ली। कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.