फरीदाबाद, अप्रैल 28 -- पलवल,अजित कुमार। गदपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जैंदापुर गांव में सोमवार सुबह सीवर सफाई करते हुए एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में पिछले कई दिनों से सीवर जाम पड़ा हुआ था, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या के समाधान के लिए जितेंद्र को सफाई कार्य के सुबह 10 बजे बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि वह पंचायत की ओर से कार्यरत था और सीवर की सफाई के लिए अंदर उतरा था।जांच अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि राजेंद्र सीवर के अंदर उतरते ही जहरीली गैस के कारण उसका दम घुटने लगा। यह भी पढ़ें- वाटर सप्लाई पाइप लाइन के जाम होने से नल-जल योजना ठप कुछ ही देर में वह अचेत हो गया और बाहर नहीं निकल सका। आसपास मौजूद लोगों ने जब काफी देर तक उसकी कोई हलचल नहीं द...