फरीदाबाद, फरवरी 6 -- पलवल। आईजीपी नाज़नीन भसीन की अध्यक्षता में जिला पलवल में बरामद मादक पदार्थों का निष्पादन किया गया। करीब 20 लाख रुपये की कीमत के 567 किलो नशीले पदार्थ और प्रतिबंधित दवाएं नष्ट की गईं। यह कार्रवाई नशा मुक्त भारत अभियान के तहत की गई। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक सेक्टर-37 गुरुग्राम स्थित बायोटिक वेस्ट लिमिटेड कंपनी में 32 मामलों से जुड़े मादक पदार्थों का सुरक्षित तरीके से निस्तारण किया गया। इस प्रक्रिया में पुलिस महानिदेशक हरियाणा की अनुमति के बाद कार्रवाई की गई। निष्पादन कार्य पुलिस अधिकारियों की निगरानी में पूरा किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में गांजा, पोपी हस्क, स्मैक, हेरोइन, सुल्फा सहित अन्य नशीले पदार्थ शामिल थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में प्रतिबंधित इंजेक्शन और दवाएं भी नष्ट की गईं। इन सभी की अंतरराष्ट्रीय बाजा...