पलवल में मैराथन 24 मई को होगी
फरीदाबाद, मई 20 -- पलवल,अभिषेक शर्मा। जिला प्रशासन द्वारा बालिकाओं को कैंसर के प्रति जागरूक करने, खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं के लिए मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह आयोजन एनजीओ वी. सत्या फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। मैराथन की तैयारियों को लेकर एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने संबंधित विभागों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मैराथन 24 मई रविवार को सुबह 6:30 बजे सेक्टर-2 स्थित सामुदायिक भवन से शुरू होगी। हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे और मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे। मैराथन नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जाकर समाप्त होगी, जबकि इंडोर स्टेडियम में समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.