फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- पलवल, सरसमल। नगर परिषद की गुरुवार को बैठक हुई। बैठक में बहुमंजिला पार्किंग सहित कई विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। कुल 43 प्रस्तावों पर विचार कर शहर को आधुनिक बनाने की दिशा तय की गई। अध्यक्ष डॉ. यशपाल ने व्यवस्था सुधार पर जोर दिया।नगर परिषद सदन की बैठक डॉ. यशपाल की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण माहौल में हुई। इसमें शहर के विकास, सफाई और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सार्वजनिक पुस्तकालय, वरिष्ठ नागरिक क्लब, सखी निवास, रैन बसेरा, स्मार्ट बस शेल्टर और वेस्ट बिन जैसी योजनाओं को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। साथ ही शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए वर्टिकल गार्डन और मियावाकी पद्धति से वन विकसित करने पर भी विचार किया गया।बैठक में सार्वजनिक स्थलों पर बनी अवैध संरचनाओं की पहचान कर नियमानुसार कार...